Entertainment

शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को मिली जमानत

Published

on

Nazneen Yakub – Mumbai Uncensored, 15th June 2022

बॉलीवुड के अभिनेता शक्ति कपूर के बेटे सिद्धांत कपूर को बीते रविवार बेंगलुरु पुलिस ने गिरफ्तार किया था। सिद्धांत कपूर के ऊपर ड्रग्स लेने का आरोप लगाया गया था।

बता दें कि सिद्धांत कपूर रविवार बेंगलुरु में दोस्तो के साथ फाइव स्टार होटल में पार्टी कर रहे थे। इस दौरान बेंगलुरु पुलिस ने छापेमारी की और सिद्धांत कपूर और अन्य साथियों को हिरासत में ले लिया था। इस मामले में पुलिस ने 35 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनकी मेडिकल जांचे भी की थी जिसमें सिद्धांत और उनके साथ मौजूद लोगों ने ड्रग्स का सेवन किया था। फिलहाल सिंद्धांत कपूर और चार लोगों को स्टेशन बेल पर रिहा कर दिया गया है। लेकिन मामले की जांच अभी जारी है।

शत्ति कपूर ने इस मामले में मीडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे इस खबर के बारे में मीडिया से पता चला। मुझे कोई आइडिया नहीं है। मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। जब मैं सुबह 9 बजे उठा तो खबर आ रही थी कि उसे हिरासत में ले लिया गया है। मुझे पता नहीं है। पूरा परिवार संपर्क करने की कोशिश कर रहा है। कोई कॉल नहीं उठा रहा है। मुझे नहीं पता कि क्या हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version