Uncensored हिंदी

मुंबई एनसीबी ने 286 किलो ग्रेड गांजा किया जब्त

Published

on

Nazneen Yakub – Mumbai Uncensored, 27th June 2022

मुंबई नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने एक बार फिर से भारी मात्रा में गांजा जब्त किया है। इस ग्रेड गांजा की मात्रा 286 किलोग्राम है। 

बता दें कि मुंबई के सोलापुर में एनसीबी ने सुबह छापेमारी करके 286 किलोग्राम गांजा बरामद किया हैं। इसके साथ दो लोगों की  गिरफ्तारी भी की गई है। गांजे  की कीमत करीब 3 करोड़ 5 से लाख रुपए के आसपास की  है। 

एनसीबी को मादक द्रव्य से जुड़ी खुफिया जानकारी मिली हैं। इस जानकारी के मुताबिक सिंडिकेट नाम की एक योजना है जोकि मादक पदार्थ को आंध्र प्रदेश/ तेलंगाना  भेजने के लिए परिवहन योजना बना रहा था।

सिंडिकेट मुंबई में लगभग 20 ड्रग पेडलिंग समूहों को मादक पदार्थों की आपूर्ति में शामिल है। यह सिंडिकेट मुंबई में कम से कम 20 अलग-अलग ड्रग पेडलिंग समूहों को भारी मात्रा में गांजा की आपूर्ति करता था। बदले में ये समूह उपभोक्ताओं को कम मात्रा में इसकी आपूर्ति करते थे। 

फिलहाल इस मामले की जांच जारी है। मामले से जुडे कई लोगों को गिरफ्तार करने की उम्मीद जताई जा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version