Uncensored हिंदी

विश्व जनसंख्या दिवस: क्या भारत की जनसंख्या चीन को पीछे छोड़ देगी?

Published

on

Nazneen Yakub, Mumbai Uncensored, 12th July, 2022:

11 जुलाई को विश्व जनसंख्या दिवस मनाया जाता है। साल 1987 में 11 जुलाई को दुनिया की आबादी 5 अरब तक पहुंच गई थी। ऐसे में बढ़ती जनसंख्या से जुड़े मुद्दें जैसे पर्यावरण प्रदूषण, रोजगार संकट, शिक्षा और महंगाई जैसी समस्या पैदा हो रही है। इन्हीं समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यूनाइटेड नेशंस डेवलपमेंट प्रोग्राम की गवर्निग काउंसिल ने 11 जुलाई 1989 में विश्व जनसंख्या दिवस आयोजित किया था।


विश्व जनसंख्या दिवस को लेकर यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) का कहना है कि विश्व जनसंख्या दिवस को मानवीय प्रगति के जश्न के तौर पर मनाया जाना चाहिए। क्योंकि कई चुनौतियों के बावजूद दुनिया में इस समय इतिहास के किसी भी दौर के मुक़ाबले ज्यादा उच्च शिक्षित और सेहतमंद लोग रहते हैं। लोगों को समस्या नहीं समाधान के तौर पर देखा जाना चाहिए।

अभी कितनी है दुनिया की जनसंख्या?
यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड के मुताबिक दुनिया की कुल आबादी फिलहाल 7 अरब 95 करोड़ 40 लाख है। इसमें 65% आबादी 15 से 64 साल की उम्र के लोगों की है। 65 साल से ऊपर के लोगों की कुल 10% और 14 साल से कम उम्र के लोगों की 25% हिस्सेदारी है। और अगले महीनों में ही दुनिया की आबादी 8 अरब तक पहुंच सकती है।


भारत की जनसंख्या 2027 में चीन की जनसंख्या से होगी ज्यादा?
वर्ड पॉपुलेशन प्रॉस्पेक्ट्स 2019 के अनुसार दुनिया की कुल आबादी में 60% से ज्यादा भागीदारी एशिया की है। चीन और भारत दुनिया के सबसे ज्यादा आबादी वाले देश हैं। अनुमान के अनुसार 2027 में आबादी के मामले में भारत चीन को पीछे छोड़ देगा। जिसके बाद भारत दुनिया का सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन जाएगा। यूनाइटेड नेशंस पॉपुलेशन फंड (UNFPA) मुताबिक इस समय चीन की आबादी करीब 1 अरब 44 करोड़ है और भारत की आबादी 1 अरब 40 करोड़ के आसपास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version