Uncensored हिंदी

11 जुलाई मुंबई में हुए तीन धमाकों ने दहला दिया था देश को

Published

on

Nazneen Yakub, Mumbai Uncensored,13th July 2022:

मुंबई 13 जुलाई 2011 में तीन बड़े बम धमाके हुए थे। इन बम धमाकों ने पूरे देश भर को हिलाकर रख दिया था। आज इन धमाकों के 11 साल पूरे होने जा रहे हैं। इन धमाकों से 25 लोगों की मौत हुई थी और 125 से लोग घायल हो गए थे।

13 जुलाई साल 2011 में हुए इन धमाकों को मुंबई के सबसे ज्यादा व्यस्त इलाकों में किया गया था। यह तीनों धमाके मुंबई के झवेरी बाजार, दादर और ओपेरा हाउस में हुए थे। धमाके शाम करीब 6.45 से 7 बजे के बीच हुए थे। इस पूरे विस्फोट को कराने का प्लान आंतकी संगठन इंडियन मुजाहिदीन के फाउंडर यासिन भटकल का था। इस धमाके को कराने का मकसद आतंकवादी कसाब को जन्मदिन का तौफा देना था।
दरअसल 26/ 11 के अपराधी अजमल आमिर कसाब का जन्मदिन 11 जुलाई को था। उन्हें फांसी की सजा सुनाई गई थी। इसलिए यह माना जा रहा था कि उनकी शान में 13 जुलाई को यह धमाके कराए गए थे। तीनों धमाके के प्रमुख यासिन भटकल ने कहां था कि घमाके कराने पर गर्व है।

इन धमाको के मुख्य पीछे 11 आरोपी थे। जिनमें से नकी अहमद, नदीम अख्तर, हारून नाइक, कफील अहमद, सैयद इस्माइल, असदुल्लाह अख्तर, कलवान पट्रेजा, एजाज शेख, सद्दाम, हुसैन खान और ज़ैनुल आबेदीन शामिल है। कुछ आरोपियों ने दावा किया था कि विस्फोटकों की खरीद या रोपण में उनकी संलिप्तता दिखाने के लिए कोई सबूत नहीं है। लेकिन साल 2019 में विशेष मकोका महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम अदालत ने 11 आरोपियों के खिलाफ आरोप तय करने का आदेश जारी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Exit mobile version